यह ख़बर 30 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आइडिया के प्रबंध निदेशक का सालाना पैकेज 10 करोड़ रुपये

नई दिल्ली:

दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर के शेयरधारकों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक हिमांशु कपानिया का सालाना वेतन पैकेज लगभग दोगुना कर 10 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है।

आइडिया सेल्युलर ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, 'कंपनी की 26 दिसंबर को हुई असाधारण आम बैठक में प्रबंध निदेशक के पैकेज में बढ़ोतरी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।'

फिलहाल देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कपंनी के प्रबंध निदेशक का कुल वेतन पैकेज 4.64 करोड़ रुपये है। आइडिया सेल्युलर ने 2 दिसंबर को शेयरधारकों को भेजे नोटिस में कपानिया का मासिक मूल वेतन 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने और मासिक विशेष भत्तों को 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की अनुमति मांगी थी। इसके अलावा उनका प्रदर्शन आधारित वेतन दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने की अनुमति मांगी गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुल मिलाकर कपानिया का वेतन पैकेज 9.80 करोड़ रुपये बैठेगा।