मार्केट

मामूली बढ़त के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत

मामूली बढ़त के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत

,

देश के शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत सपाट ही रही. सेंसेक्स और निफ्टी भले ही हरे निशान के साथ कारोबार करने लगे लेकिन यहां ज्यादा तेजी नहीं रही. सेंसेक्स 38 अंक ऊपर और निफ्टी 20 अंक ऊपर कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स 63181 पर और निफ्टी 18736 पर कारोबार कर रहा था. 

सेंसेक्स 418 अंक की छलांग के साथ छह माह के उच्चस्तर पर, निफ्टी 18,700 अंक के पार

सेंसेक्स 418 अंक की छलांग के साथ छह माह के उच्चस्तर पर, निफ्टी 18,700 अंक के पार

,

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और घरेलू मोर्चे पर अनुकूल वृहद-आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों के समर्थन से मंगलवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 418 अंक उछलकर छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी भी 18,700 अंक से ऊपर बंद हुआ. कारोबारियों के मुताबिक, दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में जोरदार लिवाली से भी शेयर बाजारों में तेजी का माहौल रहा.

शेयर बाजार से पैसे कमाना चाहते हैं तो यूं फंडामेंटल एनालिसिस कर चुन सकते हैं मल्टीबैगर स्टॉक्स

शेयर बाजार से पैसे कमाना चाहते हैं तो यूं फंडामेंटल एनालिसिस कर चुन सकते हैं मल्टीबैगर स्टॉक्स

,

अमूमन जब भी शेयर बाजार के किसी एक्सपर्ट से बात होती है तो उनका कहना होता है कि किसी शेयर को खरीदने से पहले उसका फंडामेंटल एनालिसिस करना बहुत जरूरी है. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है, शेयर का मूल्य सही है, कंपनी के भविष्य कैसा रह सकता है... आदि सवालों के जवाब मिल जाते हैं. फंडामेंटल एनालिसिस रिसर्च से शेयर की बारीकियों को समझने में सहूलियत होती है. 

MRF के शेयर की कीमत 1 लाख रुपये के पार... पहली भारतीय कंपनी जिसने बनाया ये रिकॉर्ड

MRF के शेयर की कीमत 1 लाख रुपये के पार... पहली भारतीय कंपनी जिसने बनाया ये रिकॉर्ड

,

MRF Stock Price: पिछले एक साल में एमआरएफ के शेयरों में 46 फीसदी तक का उछाल आ चुका है और मंगलवार को यह अपने लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में सुबह तेजड़ियों का जोर, सेंसेक्स 268 और निफ्टी 73 अंक ऊपर

शेयर बाजार में सुबह तेजड़ियों का जोर, सेंसेक्स 268 और निफ्टी 73 अंक ऊपर

,

देश के शेयर बाजार में मंगलवार को सुबह कारोबार की शुरुआत में दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में तेजी दिखाई दे रही है. सेंसेक्स में 268 अंक की और निफ्टी में 73 अंक की तेजी दिख रही है. सेंसेक्स 62993 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 18675 पर कारोबार कर  रहा है. 

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 99 अंक ऊपर और निफ्टी 38 अंक ऊपर

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 99 अंक ऊपर और निफ्टी 38 अंक ऊपर

,

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में सुबह तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी और  दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद शाम को दोनों ही सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 38 अंक ऊपर 18601 पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 99 अंक ऊपर 62724 पर बंद हुआ. 

शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 115 और निफ्टी 40 अंक ऊपर

शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 115 और निफ्टी 40 अंक ऊपर

,

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में आज सुबह के दोनों ही प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में मामूली बढ़ती है. सेंसेक्स में 115 अंक की तेजी है और यह 62741 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 40 अंक ऊपर 18604 पर कारोबार कर रहा है.

विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयरों में निवेश का सिलसिला जारी, जून में अबतक किया 9,800 करोड़ रुपये का निवेश

विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयरों में निवेश का सिलसिला जारी, जून में अबतक किया 9,800 करोड़ रुपये का निवेश

,

Foreign Portfolio Investment In India 2023: डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई में भारतीय शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये डाले थे. यह उनके निवेश का नौ माह का उच्चस्तर था.

Mutual Fund Investment: पिछले महीने म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयर बाजार में लगाए 2,400 करोड़ रुपये

Mutual Fund Investment: पिछले महीने म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयर बाजार में लगाए 2,400 करोड़ रुपये

,

Mutual Fund Investment: बाजार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों के निवेश के रुख में यह अस्थायी बदलाव भारतीय बाजार के लिए काफी सकारात्मक है.

अगले हफ्ते मुद्रास्फीति, आईआईपी के आंकड़ों और फेड रिजर्व के नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

अगले हफ्ते मुद्रास्फीति, आईआईपी के आंकड़ों और फेड रिजर्व के नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

,

वृहद आर्थिक मोर्चे पर अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन तथा मई के मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को आएंगे. होलसेल प्राइस इंडेक्स आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा बुधवार को होगी.

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक फिसला, निफ्टी 18,570 के नीचे बंद

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक फिसला, निफ्टी 18,570 के नीचे बंद

,

Stock Market Closing Today 9 June 2023: सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी गिरावट के साथ बंद हुए.

Dollar vs Rupee : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे चढ़कर 82.46 के स्तर पर आया

Dollar vs Rupee : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे चढ़कर 82.46 के स्तर पर आया

,

Dollar vs Rupee Rate Today 9 June 2023: इस बीच दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index)  0.04 प्रतिशत बढ़कर 103.38 पर पहुंच गया.

मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे शेयर बाजार के सूचकांक

मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे शेयर बाजार के सूचकांक

,

शेयर बाजार में आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुले. सुबह सेंसेक्स 48 अंक 62896 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 29 अंक ऊपर 18664 पर कारोबार कर रहा है.

शेयर बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 294 और निफ्टी 91 अंक नीचे

शेयर बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 294 और निफ्टी 91 अंक नीचे

,

सुबह जहां मामूली शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले थे वहीं, रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा नीति घोषित होने के बाद शाम को दोनों ही प्रमुख सूचकांक गिरकर बंद हुए. निफ्टी 91 अंक नीचे 18634 पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 294 अंक नीचे 62848 पर बंद हुआ.  

शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

,

बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार की सुबह बाजार संभलकर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सेंसेक्स सुबह खुलने के कुछ ही देर बाद 44 अंक ऊपर 63187 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी में 11 अंक की तेजी है और यह 18738 पर कारोबार कर रहा है.

बढ़त के साथ शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 152 और निफ्टी 55 अंक ऊपर

बढ़त के साथ शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 152 और निफ्टी 55 अंक ऊपर

,

शेयर बाजार में बुधवार को मामूली तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स 152 अंक ऊपर 62945 पर और निफ्टी 55 अंक ऊपर 18654 पर कारोबार कर रहा है.

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

,

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक शुरू होने के साथ ही घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को एहतियाती रुख अपना लिया और उतार-चढ़ाव के बीच दोनों प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 5.41 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 62,792.88 अंक पर बंद हुआ. 

NSE ने निफ्टी बैंक F&O कॉन्ट्रैक्ट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब गुरुवार को नहीं शुक्रवार को होगी एक्सपायरी

NSE ने निफ्टी बैंक F&O कॉन्ट्रैक्ट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब गुरुवार को नहीं शुक्रवार को होगी एक्सपायरी

,

Nifty Bank F&O contracts: अभी बैंक निफ्टी कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी गुरुवार को होती है और मंथली और तिमाही एक्सपायरी महीने के आखिरी गुरुवार को होती है.

शेयर बाजार में सपाट कारोबार से शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में

शेयर बाजार में सपाट कारोबार से शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में

,

शेयर मार्केट मंगलवार को सुबह सपाट कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सुबह के कारोबार में लाल निशान में दिख रहे हैं. सेंसेक्स 27 अंक नीचे 62759 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 6 अंक नीचे 18587 पर कारोबार कर रहा है.

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के इन शेयरों में आई तेजी, अदाणी ट्रांसमिशन सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के इन शेयरों में आई तेजी, अदाणी ट्रांसमिशन सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद

,

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में अदाणी ट्रांसमिशन सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करते हुए बंद हुआ.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com