खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.06 अंक लुढ़ककर 19,135.96 पर जबकि निफ्टी सूचकांक 35.95 अंक गिरकर 5749.50 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.06 अंक लुढ़ककर 19,135.96 पर जबकि निफ्टी सूचकांक 35.95 अंक गिरकर 5749.50 पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 0.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 19292.57 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 2.95 अंकों की गिरावट के साथ 5782.50 पर खुला। सेंसेक्स ने 19356.50 के ऊपरी और 19015.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया। इसी तरह निफ्टी ने 5804.30 के ऊपरी और 5706.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (2.72 फीसदी), रियल्टी (2.66 फीसदी), बैंकिंग (1.76 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.30) सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल 30 में से केवल नौ कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि बाकी में गिरावट दर्ज की गई। हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.24 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.27 फीसदी), आरआईएल (0.83 फीसदी), हीरो होंडा (0.80 फीसदी) और विप्रो (0.79 फीसदी) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। एल एंड टी (3.87 फीसदी), जिंदल स्टील (3.57 फीसदी), ओएनजीसी (2.79 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.57 फीसदी), डीएलएफ (2.37 फीसदी) और भारती एयरटेल (2.06 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखा गया। मिडकैप 74.19 अंक लुढ़कर 7094.26 पर जबकि स्मॉलकैप 138.77 अंक गिरकर 8715.31 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1960 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट जबकि 940 कम्पनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखा गया।