खास बातें
- वैश्विक स्तर पर शेयरों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि से स्थानीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बन गया था।
मुंबई: निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 15 अंक गिरकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर शेयरों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि से स्थानीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बन गया था। तेल के दाम बढने से मुद्रास्फीति और ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका का बाजार की धारणा पर प्रभाव पड़ा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 14.91 अंक गिरकर 19,686.82 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स 19,523.54 अंक तक गिर गया था। हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,910.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के मुताबिक कच्चे तेल की ऊंची कीमत तथा इससे मुद्रास्फीति पर पड़ने वाले प्रभाव एवं फलस्वरूप ब्याज दर बढ़ने की आशंका से निवेशकों ने मुनाफावसली की। पुन: वैश्विक बाजार में कमजोर रुख का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा।