यह ख़बर 08 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लिवाली समर्थन मिलने से सेंसेक्स 217 अंक सुधरा

खास बातें

  • घरेलू स्तर पर राजनीतिक चिंताओं के बादल छंटने के बीच बंबई शेयर बाजार में गिरावट का दौर थम गया तथा सेंसेक्स 217 अंक सुधरा।
मुंबई:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू स्तर पर राजनीतिक चिंताओं के बादल छंटने के बीच लिवाली समर्थन मिलने से बंबई शेयर बाजार में गिरावट का दौर थम गया तथा सेंसेक्स 217 अंक सुधरा। बीएसई का 30 शेयर आधारित सेंसेक्स 216.98 अंक सुधरकर 18,439.65 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले दो सत्रों में 267 अंक टूटा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.65 अंक बढ़कर 57.65 अंक बढ़कर 5,520.80 अंक पर बंद हुआ। लिवाली समर्थन के चलते प्रौद्योगिकी, धातु तथा बैंकिंग खंड के शेयर मजबूत हुए। बाजार सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ सीट भागीदारी को लेकर डीएमके नेताओं के प्रयासों के समाचारों का सकारात्मक असर बाजार पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तीन दिन में पहली बार गिरावट देखने को मिली है क्योंकि ऐसी रिपोर्टें हैं कि लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी ने सत्ता से हटने की पेशकश की है। लीबिया अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। एशियाई क्षेत्र के शेयर बाजारों में तेजी के रुख ने भी घरेलू बाजार का प्रभावित किया। 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com