यह ख़बर 01 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मार्च में मारुति सुजुकी की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़ी

खास बातें

  • देश की कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री मार्च महीने में 28.20 प्रतिशत बढ़कर 1,21,952 इकाई रही।
New Delhi:

देश की कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री मार्च महीने में 28.20 प्रतिशत बढ़कर 1,21,952 इकाई रही। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 95,123 वाहन बेचे थे। वित्तवर्ष 2010-11 में कंपनी की बिक्री 24.81 प्रतिशत बढ़कर 12,71,005 इकाई रही। इससे पूर्व वित्तवर्ष में कंपनी ने 1,18,365 गाड़ी बेची थी। मार्च, 2011 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,10,424 वाहन बेचे, जो मार्च, 2010 के मुकाबले 38.85 प्रतिशत अधिक है। मार्च, 2010 में कंपनी ने 79,530 वाहन बेचे थे। बहरहाल, मारुति सुजुकी का निर्यात 26.07 प्रतिशत गिरकर 11,528 इकाई रहा, जो इससे पूर्व वर्ष के समान महीने में 15,593 था। मारुति सुजुकी के बयान के अनुसार कंपनी का एक समय का लोकप्रिय मॉडल मारुति-800 की बिक्री 5.54 प्रतिशत बढ़कर 2,915 इकाई रही। मार्च, 2010 में यह संख्या 2,762 इकाई थी। आल्टो, वैगनआर, एस्टिलो, स्विफ्ट, रिट्ज जैसी ए2 खंड में आने वाली गाड़ियों की बिक्री आलोच्य महीने में 43.27 प्रतिशत बढ़कर 78,460 इकाई रही, जो इससे पूर्व वर्ष के समान महीने में 54,762 इकाई थी। ए3 खंड में आने वाले डिजायर और एसएक्स 4 की बिक्री इस साल मार्च महीने में 33.07 प्रतिशत बढ़कर 13,910 इकाई रही, जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 10,453 इकाई थी। पिछले महीने कंपनी ने 103 किजाशी लक्जरी सेडान बेची। इसे फरवरी, 2011 में पेश किया गया था। कंपनी की कुल यात्री कारों की बिक्री मार्च महीने में 40.32 प्रतिशत बढ़कर 95,388 इकाई रही, जो वर्ष 2010 के इसी महीने में 67,978 इकाई थी। वित्तवर्ष 2010-11 के दौरान मारुति सुजुकी की बिक्री 30.08 प्रतिशत बढ़कर 11,32,739 इकाई रही, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष 8,70,790 इकाई थी। हालांकि आलोच्य वित्तवर्ष के दौरान कंपनी का निर्यात 6.31 प्रतिशत घटकर 1,38,266 इकाई रहा, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष 2009-10 में 1,47,575 इकाई थी। कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष 2010-11 के दौरान 9,66,447 यात्री कर बेची, जबकि इससे पूर्व वित्तवर्ष 2009-10 में यह संख्या 7,65,533 इकाई थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com