यह ख़बर 26 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा फाइनेंस का मुनाफा बढ़ा

खास बातें

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्विसेज का शुद्ध लाभ मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 157 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई:

महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्विसेज (महिंद्रा फिनांस) का शुद्ध लाभ मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 157 करोड़ रुपये रहा। महिंद्रा फिनांस ने बीएसई को सूचित किया है कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय 27 प्रतिशत बढ़कर 602 करोड़ रुपये हो गई। पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 475 करोड़ रुपये की कुल आय पर 140 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश का प्रस्ताव किया है। इसी तरह 31 मार्च 2011 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 463 करोड़ रुपये हो गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com