नई दिल्ली:
सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने इंफोसिस में अपनी हिस्सेदारी जुलाई-सितंबर तिमाही में घटाकर 4.95 प्रतिशत कर दी और इस दौरान उसने करीब 3,400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
शेयर बाजारों के पास उपलब्ध ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में इंफोसिस में एलआईसी की हिस्सेदारी 6.72 प्रतिशत थी, जो 30 सितंबर तक घटकर 4.95 प्रतिशत रह गई। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी इंफोसिस में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.96 प्रतिशत थी।