एलएंडटी ने चालू वित्त वर्ष में 3,000 से अधिक इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की

कंपनी ने नई नियुक्तियों में 75% मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के इंजीनियरों को रखा है. वहीं नए इंजीनियरों के वर्तमान बैच में 30% महिलाएं हैं.

एलएंडटी ने चालू वित्त वर्ष में 3,000 से अधिक इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की

कंपनी ने कहा है कि इस वित्त वर्ष में महिला इंजीनियरों की संख्या चार गुना बढ़ी है.

इंजीनियरिंग और निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro Limited) ने चालू वित्त वर्ष (2022-23) में 3,000 से अधिक नए इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में 3,000 से अधिक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं की नियुक्ति पिछले वित्त वर्ष में किए गए 1,067 प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की तुलना में तीन गुना अधिक है. इसको लेकर एलएंडटी  (L&T) ने एक बयान जारी किया है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस वित्त वर्ष में महिला इंजीनियरों की संख्या चार गुना बढ़ी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही कंपनी में महिला इंजीनियरों की बढ़कर 1,009 हो गई है. वहीं, पिछले वित्त वर्ष में 248 महिला प्रशिक्षुओं को काम पर रखा गया था.

इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि कंपनी ने नई नियुक्तियों में 75 प्रतिशत मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के इंजीनियरों को रखा है. वहीं नए इंजीनियरों के वर्तमान बैच में 30 प्रतिशत महिलाएं हैं.

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और कॉरपोरेट मानव संसाधन के प्रमुख सी जयकुमार ने कहा, ‘मौजूदा समय में एलएंडटी में कुल कार्यबल में 7.6 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं और वे पहले से ही पुरुषों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुकी हैं.उन्होंने कहा कि कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है और वर्तमान में इसके पास रिकॉर्ड ऑर्डर है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर एलएंडटी के शेयर (L&T Share) की बात करें तो कंपनी के शेयर नुकसान में रहे. आज यह शेयर 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 2,011.00 के लेवल पर बंद हुआ है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 2,024.45 के लेवल पर बंद हुआ था.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)