Keystone Realtors के शेयरों की 3 फीसदी के प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग, निवेशकों को हो रहा तगड़ा मुनाफा

Keystone Realtors IPO : कीस्टोन रियल्टर्स के आईपीओ को अंतिम दिन 16 नवंबर को 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इस आईपीओ में 560 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 75 करोड़ रुपये तक का ऑफर-फॉर-सेल शामिल था.

Keystone Realtors के शेयरों की 3 फीसदी के प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग, निवेशकों को हो रहा तगड़ा मुनाफा

Keystone Realtors का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 2.58 ऊपर लिस्ट हुआ.

नई दिल्ली:

Keystone Realtors Share listing : कीस्टोन रियल्टर्स के शेयर आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में 3 फीसदी के प्रीमियम के साथ बाजार में अपनी शुरुआत की. यह शेयर बीएसई (BSE) पर इश्यू प्राइस से 2.58 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए  555 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ.

जिसके बाद इस शेयर (Keystone Realtors Share) में तेजी का सिलसिला जारी रहा और यह 5 फीसदी उछलकर 568.25 रुपये पर पहुंच गया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कीस्टोन रियल्टर्स के आईपीओ को अंतिम दिन 16 नवंबर को 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इस आईपीओ में 560 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 75 करोड़ रुपये तक का ऑफर-फॉर-सेल शामिल था.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)