यह ख़बर 10 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उद्योग जगत ने किया सख्त भ्रष्टाचारविरोधी कानून का स्वागत

खास बातें

  • भारतीय कारोबारियों ने संसद के मानसून सत्र में भ्रष्टाचार मिटाने वाले विधेयक रखे जाने का स्वागत किया।
नई दिल्ली:

भारतीय कारोबारियों ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र में भ्रष्टाचार मिटाने वाले विधेयक रखे जाने का स्वागत किया। भारतीय उद्योग परिसंघ के नामित अध्यक्ष बी. मुथुरमन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि देश में सरकार, कारोबार और गैरसरकारी संगठनों से बाहर भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो भ्रष्टाचार को एक बड़ी समस्या मानते हैं और इसलिए अचानक इसके खिलाफ इतना बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। सरकार के आंदोलनकारियों की मांग मानने के बाद शनिवार को अन्ना हजारे ने अनशन समाप्त कर दिया। केंद्र सरकार ने शनिवार को भ्रष्टाचारविरोधी लोकपाल विधेयक को संसद में लाने के लिए एक समिति बनाने से सम्बंधित अधिसूचना जारी की। इस समिति में दस सदस्य होंगे, जिसकी अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी। एसोचैम के अध्यक्ष दिलीप मोदी ने कहा कि एक बार यह विधेयक पास हो जाए, तो भ्रष्टाचार रूपी कैंसर काफी कम हो जाएगा। फिक्की ने सर्वसम्मति से एक घोषणा जारी करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से देश की छवि खराब हो रही है। जन लोकपाल संस्थान से भ्रष्टाचार मिटाने में मदद मिलेगी। हीरो कॉरपोरेट सर्विसेज के अध्यक्ष सुनील मुंजाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार के एक-के-बाद-एक उदाहरण देखने को मिले हैं। इसकी अति हो चुकी थी। हमें इस समस्या को किसी भी तरह समाप्त करना है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com