यह ख़बर 03 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इराक का तेल निर्यात 30 साल की ऊंचाई पर

खास बातें

  • इराक के तेल मंत्रालय ने कहा है कि कच्चे तेल का निर्यात अगस्त महीने में 25.65 लाख बैरल प्रति दिन रहा, जो तीन दशकों में सबसे अधिक है।
बगदाद:

इराक के तेल मंत्रालय ने कहा है कि कच्चे तेल का निर्यात अगस्त महीने में 25.65 लाख बैरल प्रति दिन रहा, जो तीन दशकों में सबसे अधिक है।

मंत्रालय के प्रवक्ता असीम जिहाद ने कहा कि पिछले महीने 106 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से आय 8.442 अरब डॉलर रही। आलोच्य महीने में फारस की खाड़ी से 22.52 लाख बैरल तथा तुर्की के सेहान बंदरगाह से 3,13,000 बैरल तेल निर्यात किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com