खास बातें
- प्रतिद्वंद्वी कोका कोला द्वारा आईपीएल की पांच टीमों के प्रायोजन की घोषणा के बाद अब पेप्सिको ने कहा है कि वह शेष पांच टीमों संग गठजोड़ करेगी।
New Delhi: प्रतिद्वंद्वी कोका कोला द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पांच टीमों के प्रायोजन की घोषणा के बाद अब पेप्सिको ने कहा है कि वह शेष पांच टीमों के साथ गठजोड़ करेगी। घरेलू टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल के चौथे सत्र में कुल दस टीमें मैदान में हैं। पेप्सिको आईसीसी विश्व कप की आधिकारिक प्रायोजक भी रही है। कंपनी ने कहा है कि उसने सेटमैक्स के साथ आईपीएल 2011 में सहायक प्रसारण प्रायोजक का करार किया है। पेप्सिको इंडिया की कार्यकारी विपणन निदेशक (ब्रेवरेज) दीपिका वारियर ने कहा, विश्व कप क्रिकेट से बने सकरात्मक माहौल को और आगे बढ़ाने के लिए आईपीएल एक बढ़िया मौका है। कंपनी ने कहा है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स, कोच्चि टस्कर्स, पुणे वारियर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ उत्साहवर्धक की भूमिका में होगी। कंपनी के विभिन्न पेय पदार्थ इन पांचों टीमों और उनके घरेलू मैदान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।