खास बातें
- भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) को छोड़कर अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दर योजनावधि के दौरान स्थिर रहेंगी।
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) को छोड़कर अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दर योजनावधि के दौरान स्थिर रहेंगी। तय अवधि के दौरान इनमें बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव के अनुरुप बदलाव (फ्लोटिंग) नहीं होगा।
रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि पीपीएफ के अलावा अन्य लघु बचतों पर ब्याज दरों की घोषणा हर साल 1 अप्रैल को की जाएगी और यह योजना के परिपक्व होने तक लागू रहेगी।
केंद्रीय बैंक की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है, ‘लघु बचत योजनाओं के नियमों के अनुसार पीपीएफ को छोड़कर अन्य योजनाओं में किए जाने वाले निवेश पर उसकी पूरी परिपक्वता अवधि तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा, चाहे बाद के वर्ष में उस योजना की ब्याज दर में बदलाव कर दिया जाता है।’ कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय ने भी इसी तरह का स्पष्टीकरण जारी किया था।