यह ख़बर 09 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बीमा कंपनियां अब 15 प्रतिशत तक इक्विटी निवेश कर सकेंगी

खास बातें

  • बीमा नियामक इरडा ने निवेश सीमा बढ़ाने की अनुमति दे दी। बीमा कंपनियां अब किसी कंपनी में 15 प्रतिशत तक इक्विटी निवेश कर सकेंगी। यह सीमा फिलहाल 10 प्रतिशत है।
नई दिल्ली:

बीमा नियामक इरडा ने निवेश सीमा बढ़ाने की अनुमति दे दी। बीमा कंपनियां अब किसी कंपनी में 15 प्रतिशत तक इक्विटी निवेश कर सकेंगी। यह सीमा फिलहाल 10 प्रतिशत है।

इरडा ने यह कदम ऐसे समय में उठा,या जब वित्त मंत्रालय प्रमुख बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा अधिकतम इक्विटी निवेश सीमा को बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक करने पर जोर दे रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इरडा ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा, बीमा कंपनियां अब किसी कंपनी विशेष की इक्विटी में 12 प्रतिशत या 15 प्रतिशत तक निवेश कर सकेंगी। यह अधिकतम सीमा इस समय 10 प्रतिशत है। इसके अनुसार बीमा कंपनियों के प्रबंध अधीन कोषों के बढ़ते  आकार को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।