यह ख़बर 24 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपया कमजोर होने पर और बढ़ेगी महंगाई : सीएमआईई

खास बातें

  • एक आर्थिक विश्लेषण संस्था ने कहा है कि रुपया में गिरावट जारी रहने से वित्त वर्ष 2012-13 के लिए मुद्रास्फीति बढ़कर 7.3 प्रतिशत पहुंच जाएगी जिससे ब्याज दरों में निकट भविष्य में कटौती किए जाने की गुंजाइश नहीं है।
मुंबई:

एक आर्थिक विश्लेषण संस्था ने कहा है कि रुपया में गिरावट जारी रहने से वित्त वर्ष 2012-13 के लिए मुद्रास्फीति बढ़कर 7.3 प्रतिशत पहुंच जाएगी जिससे ब्याज दरों में निकट भविष्य में कटौती किए जाने की गुंजाइश नहीं है।

सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआईई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का लक्ष्य 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीएमआईई ने कहा, ‘रुपया में कमजोरी से सकल मुद्रास्फीति बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचने की संभावना है। इससे ब्याज दरों में कमी किए जाने के आसार नहीं दिखते।’