यह ख़बर 24 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण फिर 60 लाख करोड़ रुपये पर

खास बातें

  • शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के रुख के बीच सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 60 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।
मुंबई:

शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के रुख के बीच सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 60 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

हालांकि, डॉलर मूल्य में बाजार पूंजीकरण अब भी 1,000 अरब डॉलर के आंकड़े से कम पर यानी 954 अरब डालर (60,33,296.62 करोड़ रुपये) पर बना हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले दो सत्रों में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 600 से अधिक अंक चढ़ा है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 206.50 अंक की बढ़त के साथ 18,519.44 अंक पर पहुंच गया। गुरुवार को सेंसेक्स 407 अंक चढ़ा था।