यह ख़बर 27 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय मुद्रा का संदर्भ मूल्य 62.71 रुपये प्रति डॉलर

मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को रुपये का संदर्भ मूल्य डॉलर के मुकाबले 62.71 रुपये और यूरो के मुकाबले 85.82 रुपये तय किया। शुक्रवार को यह मूल्य क्रमश: 62.17 रुपये और 85.08 रुपये निर्धारित किया गया था।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को जारी नियमित विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। बैंक ने रुपये का संदर्भ मूल्य पाउंड के मुकाबले 103.50 रुपये तय किया, जो इससे पिछले सत्र को 103.38 रुपये था। बैंक ने रुपये का मूल्य प्रति 100 येन के मुकाबले 61.21 रुपये निर्धारित किया, जो इससे पिछले सत्र को 60.14 रुपये था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक संदर्भ मूल्य कुछ चुने हुए बैंकों की दोपहर की दर पर आधारित होता है और एसडीआर-रुपया विनिमय दर इस संदर्भ दर पर आधारित होती है।