भारत में धीमे लेकिन निरंतर सुधार की उम्मीद : मॉर्गन स्टैनले

भारत में धीमे लेकिन निरंतर सुधार की उम्मीद : मॉर्गन स्टैनले

नई दिल्ली:

भारतीय अर्थव्यवस्था में धीमा लेकिन सतत सुधार की संभावना है और उम्मीद है चालू वित्त वर्ष में इसकी सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहेगी। यह बात मंगलवार को मॉर्गन स्टैनले की रपट में कही गई। वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, मॉर्गन स्टैनले के मुताबिक आर्थिक सुधार को रफ्तार पूंजी व्यय (निजी के मुकाबले ज्यादा सार्वजनिक व्यय), शहरी खपत और निर्यात के सामान्य स्तर पर आने से मिलेगी।

मॉर्गन स्टैनले ने एक शोध पत्र में कहा ‘‘हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि (बाजार मूल्य पर नई श्रृंखला के मुताबिक) बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो जाएगी जो वित्त वर्ष 2016-17 में 8.1 प्रतिशत थी।’’ रपट में कहा गया कि मूल्य के आधार पर मुद्रास्फीति अगले दो साल में पांच प्रतिशत से नीचे रहेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी ने कहा, ‘‘हमें वृद्धि की दिशा में थोड़ी धीमी तेजी की उम्मीद है क्योंकि वाह्य मांग, कृषि वृद्धि और ग्रामीण खपत से जुड़े असर संबंधी चिंता बरकरार है।’’ मॉर्गन स्टैनले के मुताबिक सरकार की नीतिगत पहलें और आरबीआई की मौद्रिक नीति संबंधी पहल से वृहत् आर्थिक स्थिरता में सुधार आया है। भारत वृहत् समायोजन चरण से निर्णायक रूप से बाहर निकल रहा है और सुधार के चरण में प्रवेश कर रहा है।