अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर भारतीय कंपनियों को सबसे ज्यादा भरोसा : सर्वे

अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर भारतीय कंपनियों को सबसे ज्यादा भरोसा : सर्वे

नई दिल्ली:

2016 में अर्थव्यवस्था में सुधारों को लेकर भारतीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा आशान्वित हैं। ग्रांट थार्नटन की एक रिपोर्ट के अनुसार सुधारों के प्रति सकारात्मक रुख रखने वाली सरकार, हालिया नीतिगत घोषणाओं और नियामकीय बदलावों से भारतीय कंपनियां अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर आशान्वित हैं।

ग्रांट थार्नटन की तिमाही अंतरराष्ट्रीय कारोबार रिपोर्ट (आईबीआर) एक वैश्विक सर्वेक्षण है जिसमें 36 अर्थव्यवस्थाओं की कंपनियों के 2,580 अधिकारियों के विचार लिए गए। भारत की ओर से सर्वे में शामिल 89 प्रतिशत लोगों ने स्थिर सरकार के प्रति भरोसा जताया और उन्होंने अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई। यह सर्वेक्षण अक्तूबर-दिसंबर, 2015 के दौरान किया गया। इसमें लोगों से पूछा गया कि वे अगले 12 महिने के दौरान अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर कितने आशान्वित हैं। इस सूची में भारत के बाद 88 प्रतिशत के साथ आयरलैंड दूसरे और फिलिपींस 84 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com