खास बातें
- अमेरिका के बढ़ते कर्ज़ में भारत की करीब 41 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है जो फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले अधिक है।
New Delhi: अमेरिका को कर्ज़ देने वाले 15 प्रमुख देशों में भारत भी शामिल है। अमेरिका के बढ़ते कर्ज़ में भारत की करीब 41 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है जो फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले अधिक है। अमेरिका का कुल कर्ज़ बढ़कर 15 हज़ार अरब डॉलर हो गया है। इसमें से 4500 अरब डॉलर का कर्ज़ विदेशों से लिया गया है। अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार अमेरिका को सबसे ज्यादा कर्ज़ चीन ने दिया है। चीन के पास अमेरिका 1150 अरब डॉलर के अमेरिकी बॉन्ड हैं। जबकि भारत के पास 41 अरब डॉलर के अमेरिकी बॉन्ड हैं। इस तरह अमेरिका को कर्ज़ देने वाले प्रमुख देशों की सूची में भारत 14वें नंबर पर है।