2016 में आर्थिक विकास में चीन को पछाड़ देगा भारत : यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र:

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का आर्थिक विकास चीन को पीछे छोड़ देगा। इस रिपोर्ट के अनुसार 2016 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने की संभावना है। इसमें कहा गया कि भारत दक्षिण एशिया के आर्थिक विकास को तेज करने में मदद करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था इस वर्ष 7.6 प्रतिशत की दर से विकास करने की संभावना है। यह दर 2016 में 7.7 प्रतिशत रह सकती है और भारत इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। चीन की विकास दर 2015 में सात प्रतिशत और उसके अगले वर्ष 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिपोर्ट में दक्षिण एशिया के आर्थिक परिदृश्य को बहुत हद तक अनुकूल करार दिया गया है। इसके अनुसार अधिकतर अर्थव्यवस्थाओं का विकास 2015-16 में मजबूत होने की संभावना है। यह विकास मजबूत घरेलू उपभोग एवं निवेश तथा निर्यात में वृद्धि के कारण होगा।