बिजनेस के लिए संभवत: सबसे खराब देश भारत, भरोसा नाम की चीज़ ही नहीं : आईसीए

आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महिंद्रू ने कहा, ‘देश में कर अधिकारियों और सीमाशुल्क अधिकारियों के बीच भरोसा नाम की कोई चीज नहीं है.'

बिजनेस के लिए संभवत: सबसे खराब देश भारत, भरोसा नाम की चीज़ ही नहीं : आईसीए

बिजनेस के लिए संभवत: सबसे खराब देश भारत : आईसीए (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

मोबाइल उद्योग के संगठन इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (ICA) ने भारत के कारोबारी माहौल की आलोचना की और कहा कि प्रक्रियाएं बहुत बोझिल हैं और कर अधिकारियों और सीमा शुल्क अधिकारियों के बीच अविश्वास के हालात हैं.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों है इस्राइल भारत के लिए महत्वपूर्ण, आइए समझें.

आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महिंद्रू ने कहा, ‘कारोबार सुगमता के मामले में बस कुछ ही देश हैं जिनसे हम प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और वह भी सूची में सबसे नीचे वाले देशों से. संभवत: कारोबार करने के लिए यह सबसे खराब देश है.’ 

यह भी पढ़ें- एफपीआई ने जुलाई में भारतीय बाजारों में चार अरब डॉलर का निवेश किया

उन्होंने कहा कि देश में आईजीसीआर (उत्पाद शुल्क लगाए जाने लायक वस्तुओं के विनिर्माण के लिए सामान का रियायती दर पर आयात) की प्रक्रिया बहुत बोझिल है. महिंद्रू ने कहा, ‘देश में कर अधिकारियों और सीमाशुल्क अधिकारियों के बीच भरोसा नाम की कोई चीज नहीं है. सबसे खराब बात जो मैंने अब तक सुनी है वह यह कि राजस्व संग्रहण के लिए लक्ष्य दिया जाता है.’ महिंद्रू ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए कारोबार सुगमता की बहुत कमी है.
 

महिंद्रू ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए कारोबार सुगमता की बहुत कमी है. वह आईएएमएआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com