यह ख़बर 15 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नाइजीरिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल खरीददार बना भारत

खास बातें

  • नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त महेश सचदेव ने बताया कि अमेरिका को पीछे छोड़ कर भारत नाइजीरिया से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाला देश बन गया है।
अबुजा:

नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त महेश सचदेव ने बताया कि अमेरिका को पीछे छोड़ कर भारत नाइजीरिया से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाला देश बन गया है।

उन्होंने कहा कि हाल के आंकड़े बताते हैं कि भारत पिछले तीन महीनों से नाइजीरिया से अमेरिका के मुकाबले ज्यादा कच्चा तेल खरीद रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि भारत नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए उसके साथ इसी तरह से सहयोग जारी रखेगा।