यह ख़बर 29 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत में एसओ2 उत्सर्जन बढ़ रहा है : नासा

वाशिंगटन:

भारत में बिजली संयंत्र से सल्फर डायऑक्साइड का उत्सर्जन पर्यावरण प्रदूषित करता है जिससे स्वास्थ्य एवं जलवायु प्रभावित होती है। 2005 से 2012 के बीच 60 प्रतिशत बढ़ा है। यह आंकड़ा नासा के उपग्रह विश्लेषण से जाहिर हुआ है।

ऐर्गान नैशनल लेबोरेटरी के जिफेंक लू और अन्य वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाशित अनुमान के मुताबिक भारत ने 2010 में चीन के बाद विश्व के दूसरे सबसे बड़े एसओ2 उत्सर्जक के तौर पर अमेरिका को पछाड़ दिया।

नासा ने कहा कि इसी रपट से पता चलता है कि करीब आधा उत्सर्जन कोयले से चलने वाले बिजली क्षेत्र से होता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैज्ञानिकों ने एक मानचित्र तैयार किया जिससे भारत के बिजली संयंत्रों के आकार और 2005 से 2011-12 के बीच एसओ2 की सघनता का पता चलता है।