खास बातें
- भारत-यूरोपीय संघ का साझा व्यापार 2009-10 के 75 अरब डॉलर से दोगुने से अधिक बढ़कर 2015 में 200 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की सम्भावना है।
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि अगले महीने भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार तथा निवेश से सम्बंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर होने की सम्भावना है। यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। शर्मा ने यहां आयरलैंड के उद्यम और रोजगार मंत्री रिचर्ड ब्रुटन से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों पक्ष 2011 के ग्रीष्म ऋतु में एक संतुलित और महात्वाकांक्षी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्भावित समझौते के बाद दोनों पक्षों को वस्तु और सेवा विनिमय के बेहतर अवसर हासिल होंगे। एक आंकड़े के मुताबिक भारत और यूरोपीय संघ का साझा व्यापार 2009-10 के 75 अरब डॉलर से दोगुने से अधिक बढ़कर 2015 में 200 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की सम्भावना है।