खास बातें
- वैश्विक अर्थव्यवस्था की धुंधली तस्वीर पेश करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने कहा कि कारोबारी गतिविधियां घटी हैं और भरोसा डगमगाया हुआ है।
वाशिंगटन: वैश्विक अर्थव्यवस्था की धुंधली तस्वीर पेश करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा कि यह खतरनाक दौर में है। कारोबारी गतिविधियां घटी हैं और भरोसा डगमगाया हुआ है। आईएमएफ की विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक वृद्धि दर 2010 के 5 प्रतिशत की तुलना में 2012 तक 4 फीसदी रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, विश्व अर्थव्यवस्था खतरे के नए दौर में है। वैश्विक गतिविधियां कमजोर हुई हैं और ज्यादा असंतुलित हो गई हैं। हाल के समय में भरोसा बुरी तरह डगमगा गया है और अर्थव्यवस्था के नीचे की ओर जाने का जोखिम बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले से संकट से जूझ रही विकसित देशों की समस्या उम्मीद से कहीं ज्यादा गंभीर साबित हुई है, ऐसे में इनमें सुधारों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना काफी जटिल होता जा रहा है।