यह ख़बर 25 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आईसीआईसीआई बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई:

आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 30 सितंबर 2013 को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 13 प्रतिशत बढ़कर 2,698 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,390 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की जुलाई से सितंबर की अवधि में कंपनी की आय बढ़कर 19,015.58 करोड़ रुपये हो गई जो 2012-13 की दूसरी तिमाही में 18,609.43 करोड़ रुपये रही थी।

आईसीआईसीआई बैंक का एकल मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 2,352 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,956.11 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 12,979.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 12,069.30 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बंबई शेयर बाजार में 0.32 प्रतिशत गिरकर 1018.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।