यह ख़बर 19 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एचएसबीसी और 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में

खास बातें

  • एचएसबीसी बचत के उपायों के तहत और 5,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।
लंदन:

एचएसबीसी बचत के उपायों के तहत और 5,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार मूल्य के लिहाज से यूरोप का सबसे बड़ा बैंक मई में एक निवेशक सम्मेलन में इस योजना की घोषणा करने की तैयारी में है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने से लंदन स्थित एचएसबीसी को एक अरब डॉलर की बचत करने में मदद मिलेगी। एचएसबीसी के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट गुलिवर इस साल यह बचत लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस महीने की शुरुआत में एचएसबीसी ने घोषणा की थी कि वह दुनियाभर में 30,000 नौकरियां समाप्त कर दो साल में 3.5 अरब डॉलर तक की बचत करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।