यह ख़बर 22 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 42.96 प्रतिशत के इजाफे के साथ 1,771.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Mumbai:

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2010 को समाप्त चौथी तिमाही में 42.96 प्रतिशत के इजाफे के साथ 1,771.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी चांदी तथा जस्ते के अब तक के सर्वाधिक उत्पादन की वजह से यह मुनाफा हासिल कर पाई है। इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,238.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 27.95 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,197.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 2,498.47 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान वेदांता समूह की कंपनी का जस्ता उत्पादन 29 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख टन रहा। वहीं कंपनी ने इस दौरान 50,000 किलोग्राम चांदी का उत्पादन हासिल किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com