खास बातें
- हाल ने नागरिक उड्डयन और एरो इंजन निर्माण क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है। कंपनी के चेयरमैन आरके त्यागी ने कहा कि डिजाइनिंग, विकास और मानवरहित एरियल वाहन विनिर्माण क्षेत्र के साथ इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं।
बेंगलुरु: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (हाल) ने नागरिक उड्डयन और एरो इंजन निर्माण क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है। कंपनी के चेयरमैन आरके त्यागी ने कहा कि डिजाइनिंग, विकास और मानवरहित एरियल वाहन विनिर्माण क्षेत्र के साथ इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने एचएएल ओजार हवाई अड्डे, नासिक को नागरिक उड्डयन प्रमाणन दिया है। इसका मतलब है कि अब यह मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डों का विकल्प घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुंबई आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब कम ईंधन में अधिक भार ढो सकेंगी, जिससे काफी बचत होगी। त्यागी ने कहा कि एचएएल की निगाह कार्गो कारोबार पर भी है।