यह ख़बर 15 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सरकारी क्षेत्र के बैंकों में जल्दी ही होगा नया पूंजी निवेश : चिदंबरम

खास बातें

  • केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि अधिकतर सरकारी बैंकों को पूंजी निवेश की जरूरत है और सरकार इस पर कुछ सप्ताह में फैसला लेगी।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि अधिकतर सरकारी बैंकों को पूंजी निवेश की जरूरत है और सरकार इस पर कुछ सप्ताह में फैसला लेगी।

सरकारी बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ एक मुलाकात के बाद चिदंबरम ने कहा कि पूंजी निवेश की जरूरत वाले तीन प्रमुख बैंकों में शामिल हैं- इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारे पास बजटीय प्रावधान है और हम बैंकों को पूंजी का आवंटन करेंगे। वर्ष 2012-13 की बजटीय घोषणा में सरकार ने सरकारी बैंकों में पूंजी निवेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चिदंबरम ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के बैंक चालू वित्तवर्ष के दौरान 63,000 से अधिक लोगों को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान क्रेडिट कार्ड को एटीएम कार्ड में बदला जाएगा।