Gold Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, घर में है शादियों का माहौल तो फटाफट कर लें खरीदारी

Gold-Silver Price Today 10 April 2023 Latest Update: मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना (Gold Rate) दोपहर 2 बजे के करीब 306 रुपये यानी 0.51% की गिरावट के साथ 60205.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 

Gold Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, घर में है शादियों का माहौल तो फटाफट कर लें खरीदारी

Gold-Silver Price Today: आज 24 कैरेट सोने की कीमत 550 रुपये की भारी गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Update: देशभर में शादियों के सीजन शुरू होते ही सोना-चांदी सस्ता हो गया है. आज यानी 10 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज सोना-चांदी की कीमतें घट गई हैं.  ऐसे में अगर आपके घर में शादियों का माहौल है तो आपके लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है. आज आपके पास सस्ते रेट पर सोने (Gold Price Today) की खरीदारी करने का शानदार मौका है. अगर आप सोने या चांदी (Gold-Silver Price) की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं…

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 550 रुपये यानी 0.91% की भारी गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, आज चांदी (Silver Price) भी सस्ते रेट पर मिल रही है. आज चांदी 0.40% यानी 300 रुपये प्रतिकिलो घटकर 73,900 रुपये प्रतिकिलो के करीब बिक रही है.

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के रेट (Gold Rate)

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में कमी देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 60402.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब एमसीएक्स (MCX) पर सोना (Gold Rate) 306 रुपये यानी 0.51% की गिरावट के साथ 60205.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 74057.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Price) 90.00 रुपये यानी 0.12% घटकर 74480.00 रुपये प्रतिकिलो हो गई.

देश के महानगरों में आज सोने का रेट (Gold Price)

  • दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना  60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शादियों के सीजन में सोने की ज्वैलरी (Gold Jewellery) गिफ्ट के तौर पर खूब दी जाती है. यही वजह है सोने (Gold Price Today) की चेन से लेकर रिंग तक की डिमांड बढ़ जाती है. लेकिन राहत की बात ये है कि शादियों के सीजन आते ही आज सोना-चांदी सस्ता हो गया है. ऐसे में बिना देरी किए आप फटाफट सोने की खरीदारी कर लें. क्योंकि सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है.