Gold-Silver Price : दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का रेट 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
नई दिल्ली: Gold-Silver Price Update: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के रेट लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लगा है. आज एक बार फिर सोने के दाम बढ़ गए गए हैं. आज यानी 15 मई को अगर आप सोने (Gold Rate Today) की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में पता कर लें. सोने या चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने से पहले आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है. यहां हम आपको सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको मालूम हो जाएगा कि आज सोने की खरीद करना सस्ता पड़गा या महंगा.. तो चलिए सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में जान लेते हैं.
जानें आज 10 ग्राम सोना किस भाव पर मिल रहा
देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 280 रुपये यानी 0.46% बढ़कर 61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 56,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी (Silver Price) भी महंगी हो गई है. आज चांदी की कीमत 600 रुपये यानी 0.83% चढ़कर 72,600 रुपये प्रतिकिलो हो गई है.
जानें MCX पर क्या है सोने के रेट (Gold Rate)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में कमी देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 60910.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) 185.00 रुपये यानी 0.3 % की बढ़त के साथ 61104.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 73188.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 348.00 रुपये यानी 0.48% बढ़कर 76941.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है.
देश के महानगरों में आज सोने की कीमत (Gold Price)
- दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- मुंबई में 24 कैरेट सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है.