Gold Price Today: आज सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदारी करने से पहले चेक कर लें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 16 June 2023: मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना (Gold Rate Today) 59340.00 के लेवल पर खुला. पिछले दिन सोना 59355.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Gold Price Today: आज सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदारी करने से पहले चेक कर लें ताजा रेट

Gold-Silver Price Update: सोने-चांदी की खरीद से पहले आज के लेटेस्ट रेट के बारे में पता करना जरूरी है.

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Update:  देश में आज यानी 13 जून 2023 को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 560 रुपये यानी 0.95% की बढ़त के साथ बढ़कर 59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today)54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसके साथ ही आज चांदी की कीमत (Silver Price Today) 1.69% यानी 1200 रुपये प्रतिकिलो बढ़कर 72,300 रुपये प्रतिकिलो हो गई है.

MCX पर सोने-चांदी का रेट (Gold-Silver Rate)

आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना (Gold Rate Today) 59340.00 के लेवल पर खुला. जिसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब MCX पर सोना 31.00 अंक (0.05%) की तेजी के साथ 59386.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. पिछले दिन सोना 59355.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है. MCX पर चांदी 72323.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. वहीं, दोपहर 2 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 285.00 रुपये यानी 0.4% घटकर 72411.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई .

ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस रेट (Gold-Silver Rate Today) पर मिल रहा है. सोने-चांदी की खरीद से पहले आज के लेटेस्ट रेट के बारे में पता कर लें. यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold Rate In India) के बारे में बताने जा रहे हैं.

देश के महानगरों में सोने की कीमत (Gold Price)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

  • दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट  55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.