अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सुबह भारतीय समयानुसार 9.52 पर सोने में 0.16% की तेजी दर्ज हो रही थी और यह 1787.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर दर्ज हुआ. वहीं, इस दौरान चांदी में 0.14% की तेजी आई थी और मेटल 24.19 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था.
गुरुवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सात रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 198 रुपये की तेजी के साथ 63,896 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,698 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी.
ये भी पढ़ें:
Sovereign Gold Bond : दीवाली पर गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका, यहां जानें कब और कैसे खरीद सकते हैं पेपर गोल्ड
Cryptocurrency Vs Gold : इस दीवाली किसमें करें निवेश, गोल्ड में या क्रिप्टोकरेंसी में?
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 47,469
995- 47,279
916- 43,482
750- 35,602
585- 27,769
सिल्वर 999- 65,000
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,746, 8 ग्राम पर 37,968, 10 ग्राम पर 47,460 और 100 ग्राम पर 4,74,600 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 46,480 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,690 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,940 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,460 और 24 कैरेट सोना 47,460 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,890 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,590 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,840 और 24 कैरेट 48,920 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 65,300 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 65,300 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 69,500 रुपए प्रति किलो है.
Video : क्या क्रिप्टो करेंसी गोल्ड की जगह ले सकती है?