Gold Price Today: सोने में 47 रुपये की तेजी, चांदी में 496 रुपये का उछाल, जाने ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में आज  बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 47 रुपये बढ़कर 50,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

Gold Price Today: सोने में 47 रुपये की तेजी, चांदी में 496 रुपये का उछाल, जाने ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस पर था. 

नई दिल्ली :

Gold, Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में आज  बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 47 रुपये बढ़कर 50,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities)  ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की तर्ज पर चांदी भी 496 रुपये उछलकर 53,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 52,933 रुपये प्रति किलोग्राम था.

विदेशी बाजारों में डॉलर में आई मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 14 पैसे घटकर 79.70 रुपये प्रति डॉलर रह गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस पर था. जबकि चांदी 17.96 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी.

एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस थी, जिससे यहां भी इसके भाव मजबूत रहे.''

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)