मार्च में सोने का आयात 80 प्रतिशत घटकर 97.3 करोड़ डॉलर पर

मार्च में सोने का आयात 80 प्रतिशत घटकर 97.3 करोड़ डॉलर पर

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

मार्च में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। माह के दौरान सोने का आयात 80.48 प्रतिशत घटकर 97.29 करोड़ डॉलर रहा। सोने के आयात में गिरावट से चालू खाते के घाटे को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।

आयात में इस कमी के चलते मार्च में व्यापार घाटा 5.07 अरब डॉलर रहा, जो पांच साल में सबसे कम है। एक साल पहले समान अवधि में यह 11.39 अरब डॉलर रहा था। भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है और इसकी वजह देश में सोने के जेवरातों की भारी मांग रहना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)