यह ख़बर 12 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मई में आईपीओ लाएगी फ्यूचर वेंचर्स

खास बातें

  • फ्यूचर समूह की वेंचर कैपिटल फर्म फ्यूचर वेंचर्स ने करीब 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मई के पहले सप्ताह में आईपीओ लाने की तैयारी की है।
मुंबई:

फ्यूचर समूह की वेंचर कैपिटल फर्म फ्यूचर वेंचर्स ने करीब 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मई के पहले सप्ताह में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम :आईपीओ: लाने की तैयारी की है। कंपनी अगले दो दिनों में इसके लिए रजिस्ट्रार आफ कंपनीज के पास आवेदन करेगी। फ्यूचर वेंचर्स के सीईओ केके राठी ने बताया, हम पूंजी बाजार से 750 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना तलाश रहे हैं। हमें आईपीओ के लिए पहले ही सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी अगले तीन-चार सप्ताह में आईपीओ ला सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com