Fuel Price Today : कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त तेजी, चेक कर लें देश में Petrol-Diesel की कीमतें

Petrol-Diesel Price Today : सोमवार को कच्चा तेल बाजार में तेजी दर्ज की गई. हालांकि, घरेलू बाजार में तेल के दामों के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच देश में फ्यूल के रिटेल प्राइस लगातार स्थिर चल रहे हैं.

Fuel Price Today : कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त तेजी, चेक कर लें देश में Petrol-Diesel की कीमतें

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Petrol, Diesel Price Today :यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की आशंकाओं के बीच यूएस और यूरोपियन यूनियन ने रूस को प्रतिबंधों की चेतवानी दी है. इससे सोमवार या 21 फरवरी, 2022 को कच्चा तेल बाजार में तेजी दर्ज की गई. हालांकि, घरेलू बाजार में तेल के दामों के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच देश में फ्यूल के रिटेल प्राइस लगातार स्थिर चल रहे हैं. सोमवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं है.

अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस पर नजर डालें तो सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार में तेल में 1 डॉलर से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 1.4% की तेजी के साथ 94.88 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज की गई. ऐसी आशंका चल रही है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी.

अब अगर घरेलू बाजार की बात करें तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3 नवंबर, 2021 के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधन तेलों के दाम कुछ ऐसे चल रहे हैं-

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.