यह ख़बर 10 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भेल के भोपाल प्लांट आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका

खास बातें

  • भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स (भेल) के भोपाल सयंत्र में बुधवार सुबह आग लग गई। आग से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन करोड़ों की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई गई है।
भोपाल:

भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स (भेल) के भोपाल सयंत्र में बुधवार सुबह आग लग गई। आग ब्लॉक नंबर-3 से शुरू हुई तथा देखते ही देखते अन्य जगहों पर फैल गई। भेल के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे ट्रांसफार्मर बनाने वाले ब्लॉक नंबर-3 में आग लग गई।

फिलहाल आग के कारण किसी प्रकार की जनहानि का समाचार नहीं है। हालांकि आग के कारण सयंत्र को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रवक्ता ने बताया कि भेल की निजी दमकल गाड़ियों के अलावा भोपाल नगर निगम एवं एयरपोर्ट की एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।