यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 295.75 अरब डॉलर हुआ

खास बातें

  • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 7.76 करोड़ डॉलर डॉलर बढ़कर 295.75 अरब डॉलर रहा।
मुंबई:

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 7.76 करोड़ डॉलर डॉलर बढ़कर 295.75 अरब डॉलर रहा।

इससे पिछले सप्ताह कुल मुद्रा भंडार 58 करोड़ डॉलर घटकर 295.67 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.93 करोड़ डॉलर बढ़कर 261.71 अरब डॉलर रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्वर्ण भंडार 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 27.22 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।