यह ख़बर 29 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

फरवरी में एफडीआई 30 प्रतिशत घटा

खास बातें

  • यूरोप में जारी वित्तीय संकट के बीच भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश फरवरी 2011 में 30 प्रतिशत घटकर 1.2 अरब डॉलर रह गया।
New Delhi:

यूरोप में जारी वित्तीय संकट के बीच भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) फरवरी 2011 में 30 प्रतिशत घटकर 1.2 अरब डॉलर रह गया। फरवरी 2010 में भारत को 1.7 अरब डॉलर मूल्य का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला था और इस साल इसमें लगातार दूसरे माह गिरावट आई है। इसी तरह अप्रैल-फरवरी 2010-11 के दौरान भारत में एफडीआई में 25 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 18.3 अरब डॉलर रह गया। इससे विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए देश की नीतियों को चुस्त-दुरुस्त करने की आवश्यकता फिर से महसूस होने लगी है।  अप्रैल-फरवरी 2009-10 के दौरान देश में 24.6 अरब डॉलर मूल्य का एफडीआई आया था। एक अधिकारी ने एफडीआई में गिरावट को खराब बताया है। उन्होंने कहा, हम एफडीआई के पिछले साल के स्तर को छू नहीं पाएंगे। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना होगा और निवेशकों को विश्वास बढाने के लिए कदम उठाने होंगे। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते 2009-10 में भारत में एफडीआई 25.88 अरब डॉलर का रहा जो पूर्व वर्ष में 27.33 अरब डॉलर था। क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डीके जोशी ने कहा, यह साल एफडीआई के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में सुधार कमजोर है। भारत को एफडीआई बढाने के लिए कुछ नीतिगत कदम उठाने होंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com