यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

फेसबुक पर करीब 5 करोड़ डुप्लीकेट एकाउंट

खास बातें

  • सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने कहा है कि उसकी साइट पर करीब 5 करोड़ डुप्लीकेट एकाउंट हैं। इसके अलावा, 2.2 करोड़ एकाउंट अवांछित हैं।
हैदराबाद:

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने कहा है कि उसकी साइट पर करीब 5 करोड़ डुप्लीकेट एकाउंट हैं। इसके अलावा, 2.2 करोड़ एकाउंट अवांछित हैं।

डुप्लीकेट एकाउंट से आशय एक ऐसे एकाउंट से है, जिसे एक उपभोक्ता अपने मूल एकाउंट के अलावा बनाकर रखता या रखती है। फेसबुक के एक बयान के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2012 तक दुनियाभर में इस वेबसाइट के 1.06 अरब मासिक सक्रिय उपभोक्ता रहे जिसमें 7.1 करोड़ उपभोक्ता भारत के शामिल हैं।

फेसबुक ने अमेरिकी बाजार नियामक सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा, हमारा अनुमान है कि डुप्लीकेट एकाउंट की हिस्सेदारी वैश्विक मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं का करीब 5 प्रतिशत है। वेबसाइट ने कहा कि उसका मानना है कि डुप्लीकेट एकाउंट का प्रतिशत अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित बाजारों में कम है, जबकि इंडोनेशिया और तुर्की जैसे विकासशील बाजारों में अधिक है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फेसबुक के ग्राहकों की संख्या दिसंबर, 2011 के मुकाबले 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसमें ब्राजील, भारत और इंडोनेशिया का मुख्य योगदान है।