खास बातें
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू करेगा, जिसमें अंशधारक अपने अद्यतन (अपडेटेड) खाते को देख सकेगा। यह सुविधा संसद के मॉनसून सत्र के बाद शुरू की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू करेगा, जिसमें अंशधारक अपने अद्यतन (अपडेटेड) खाते को देख सकेगा। यह सुविधा संसद के मॉनसून सत्र के बाद शुरू की जाएगी।
इस समय ईपीएफओ भविष्य निधि (पीएफ) खातों के लिए अंशधारकों को सालाना स्लिप या पर्ची जारी करता था, जिसमें खाते विशेष के लिए वित्तवर्ष का ब्योरा होता है।
नई सुविधा में वर्तमान आधार पर लगातार खातों को अद्यतन देखा जा सकेगा। अंशधारक अपने खाते का ब्योरा ऑनलाइन देख सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि ईपीएफओ ने श्रम मंत्री सीसराम ओला के कार्यालय से कहा है कि इस सेवा की शुरुआत के लिए समय दिया जाएगा। सेवा संसद के मॉनसून सत्र के बाद शुरू होने की संभावना है।