Dollar vs Rupee: विदेशी मुद्रा बाजार गुरुवार को रामनवमी के चलते बंद था.
Dollar vs Rupee Rate : आज यानी शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupees) शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे बढ़कर 82.10 पर पहुंच गया. एफआईआई इन्फलो और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन रुपये के मूल्य में तेजी आई है. इसके साथ ही शेयर बाजार में बढ़त और शुरुआती एशियाई कारोबार में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को मजबूती मिली है.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.12 पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 82.16 के 82.10 के बीच कारोबार कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में यानी बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupees)18 पैसे गिरकर 82.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार गुरुवार को रामनवमी के चलते बंद था.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.