Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की मजबूती के साथ 81.63 पर पहुंचा

Dollar vs Rupee: दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.87 आ गया.

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की मजबूती के साथ 81.63 पर पहुंचा

Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.72 पर खुला था.

नई दिल्ली:

Dollar vs Rupee: विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई. जिसके चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 81.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व के आक्रामक रवैये में नरमी के संकेत के बाद अंतरराष्ट्रीय कारोबार में डॉलर कमजोर हो गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.72 पर खुला था.

आज कारोबार के दौरान रुपया 81.60 के दिन के उच्चस्तर और 81.77 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले (Dollar vs Rupee) 30 पैसे की तेजी के साथ 81.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 26 पैसे की गिरावट के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.87 रह गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत घटकर 85.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762.10 अंक की तेजी के साथ 62,272.68 अंक पर बंद हुआ.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FPI) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। उन्होंने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)