साल 2005 से पहले के नोटों को बदलने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

रिजर्व बैंक ने साल 2005 से पहले के करेंसी नोटों को बदलने की समयसीमा छह महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2015 कर दी। पहले यह समयसीमा 30 जून थी। जिन नोटों को बदला जाना है, उनमें 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट भी शामिल हैं।
 
रिजर्व बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने 2005 के पहले के बैंक नोट बदलने की समयसीमा 31 दिसंबर 2015 तक के लिये बढ़ा दी है।' रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2014 में इन नोटों को बदलने की समयसीमा 30 जून तय की थी।

साल 2005 के पहले के नोट को पहचानना आसान है। 2005 के पहले जारी करेंसी नोट के उलटी तरफ प्रकाशन वर्ष नहीं है। वहीं 2005 के बाद छपे नोटों में उलटी तरफ नीचे प्रकाशन वर्ष छपा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com