यह ख़बर 14 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डीजल की कीमतों में वृद्धि आवश्यक थी : सीआईआई

खास बातें

  • उद्योग मंडल सीआईआई ने डीजल की कीमतें बढ़ाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि डीजल मूल्यवृद्धि आवश्यक थी।
नई दिल्ली:

उद्योग मंडल सीआईआई ने डीजल की कीमतें बढ़ाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि डीजल मूल्यवृद्धि आवश्यक थी।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, डीजल की कीमतें बढ़ाने और एलपीजी (छह सिलेंडरों तक सीमित करने) पर सरकार का निर्णय आवश्यक था। सीआईआई इस तरह के निर्णय की आर्थिक मजबूरी समझता है। उन्होंने कहा कि ईंधन सब्सिडी को तर्कसंगत बनाने राजकोषीय स्थिति मजबूत करने के लिहाज से आवश्यक है और इसलिए सीआईआई इस साहसिक निर्णय के लिए सरकार को बधाई देता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com