यह ख़बर 20 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'दक्षिण चीन के सागर में तेल की खुदाई न करे भारत'

खास बातें

  • चीन ने कहा है कि अगर ओएनजीसी दक्षिण चीन के समंदर में तेल परियोजना को जारी रखता है तो इसे चीन की संप्रभुता से खिलवाड़ माना जाएगा।
Beijing:

चीन ने कहा है कि अगर भारतीय कंपनी ओएनजीसी−विदेश दक्षिण चीन के समंदर में तेल और गैस खनन की अपनी परियोजना को जारी रखती है तो इसे चीन की संप्रभुता और उसके हितों के साथ खिलवाड़ माना जाएगा। सरकारी क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने वियतनाम की कुछ तेल कंपनियों के साथ मिलकर इस दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस की खुदाई का खाका तैयार किया है। चीन का ये बयान तब आया है जब भारत ये संकत दे चुका है कि वो ओएनजीसी−विदेश को हरी झंडी देने से पहले चीन और वियतनाम के रुख पर गंभीरता से गौर करेगा। विवाद की जड़ दक्षिण चीन सागर में पड़ने वाला एक टापू है जिसे चीन और वियतनाम दोनों अपना हिस्सा बताते हैं। इस टापू के पास गैस और तेल का काफी बड़ा भंडार मौजूद है। चीन और वियतनाम के अलावा जापान, फिलीपिंस और इंडोनेशिया भी इस टापू पर अपना अपना हक जताते रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com